फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   225 Poles Damaged in Storm... JE Transferred to Badaun Over Negligence

Shahjahanpur News: आंधी में टूटे 225 खंभे...लापरवाही पर जेई का बदायूं किया तबादला

Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
225 Poles Damaged in Storm... JE Transferred to Badaun Over Negligence
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी से जिले में 225 खंभे टूट गए थे। इसके चलते कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुख्य अभियंता ने बंथरा के जेई को लापरवाही बरतने पर बदायूं तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आंधी का वेग काफी ज्यादा रहा। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में पेड़ों के गिरने के चलते खंभे व तार टूट गए। इस वजह से तमाम इलाकों की आपूर्ति बाधित रही। इस बीच तिलहर के बंथरा उपकेंद्र के जेई रामकुमार ने आंधी में हुए नुकसान के बाद बिजली को बहाल करने में तेजी नहीं दिखाई। इससे नाराज होकर एसई अनुज प्रताप सिंह ने उनकी रिपोर्ट मुख्य अभियंता के पास भेजी थी। जेई रामकुमार का बदायूं तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पर तिलहर टाउन के जेई अनिल पाल को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि आंधी के कारण 225 खंभे गिरे हैं। 12 ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुक्रवार की शाम तक अधिकतर इलाकों में आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को निगोही रोड उपकेंद्र के पंचपीर फीडर की लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शाम को आपूर्ति नहीं आने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया।

निगोही उपकेंद्र की आपूर्ति आंधी के कारण बाधित हो गई थी। चार दिन के बाद उसे बहाल कर लिया गया। दूसरी ओर जैतीपुर में 48 घंटे के बाद बिजली आने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed