{"_id":"6691b42bf86d3c1d5d0ceed4","slug":"225-people-trapped-in-flood-rescued-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-122662-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ में फंसे 225 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ में फंसे 225 लोगों को बचाया
Sat, 13 Jul 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में बाढ़ आने से बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक कांशीराम कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी और अजीजगंज क्षेत्र की अधिकतर कॉलोनियों में बने मकानों में कई फुट पानी भरने के बाद गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार सुबह से ही बचाव कार्य में जुट गई। एसडीआरफ और पीएसी की बटालियन भी लोगों को घर से निकालने में लगी रही। दोपहर तीन बजे तक टीमों ने बाढ़ में फंसे 225 लोगों को बचाया।
अचानक से जलस्तर बढ़ने के बाद मकानों में हुए जलभराव के चलते बड़ी संख्या में लोग मकानों में ही फंस गए। निचले इलाकों में हाल और बुरा था। सड़कों पर पानी भरा होने के चलते लोग नजदीक स्थित ऊंचे स्थानों पर भी नहीं जा पाए। शुक्रवार तड़के से ही टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। मकानों की छतों पर शरण लिए हुए लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकालने के बाद स्टीमर की मदद से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
बचाए गए लोगों के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। कई लोग बचाव अभियान में जुटे कर्मियों का धन्यवाद करते दिखे। वहीं, कुछ लोग मकान की सुरक्षा का हवाला देकर उसे छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
चारों तरफ पानी से घिरे, फिर भी नहीं निकल रहे
बहुत से लोग ऐसे लोग है जो चारों तरफ बाढ़ से घिरे होने के बाद भी मकान को नहीं छोड़ना नहीं चाहते हैं। प्रशासन के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे घर से निकलने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे लोगों को बताया जा रहा है कि उनकी जान को खतरा है फिर भी वह सुरक्षा का हवाला देकर घर छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं हैं।
-- --
सड़कों पर कई-कई फुट पानीगर्रा नदी की बाढ़ की चपेट में सुभाषनगर कॉलोनी, गदियाना, शहबाजनगर, ककरा कलां, ककरा खुर्द, वर्क जई, आनंदपुरम, यूनुस खेल, सिंजई, बंगश, अब्दुल्लागंज, मघई टोला, साउथ सिटी समेत कई मोहल्ले प्रभावित हैं। आवास विकास कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, अजीजगंज क्षेत्र, अब्दुल्लागंज, सुभाषनगर कॉलोनी में हाल सबसे बुरा है। यहां सड़कों पर ही कई-कई फुट पानी भरा है।