{"_id":"657df6edf06a4fa91801ca4d","slug":"219-complaints-registered-in-samadhan-diwas-officers-could-settle-only-12-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-9948-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाधान दिवस में 219 शिकायतें दर्ज, 12 ही निपटा सके अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाधान दिवस में 219 शिकायतें दर्ज, 12 ही निपटा सके अफसर
Sun, 17 Dec 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम जनसमस्याएं सुनते हुए। स्रोत: प्रशासन
पुवायां। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को जिलेभर में कुल 219 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से विभिन्न विभागों के अफसरों की ओर से महज 12 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। जिलास्तरीय आयोजन पुवायां में हुआ। यहां एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार और एसडीएम संजय पांडेय ने शिकायतें सुनी।
पुवायां में 98 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से तीन का ही निस्तारण हो सका। गांव रौतापुर कलां निवासी शकुंतला देवी ने मुख्यमंत्री के नाम दिए पत्र में बताया कि छह माह पूर्व वृद्धावस्था पेंशन योजना की सूची से उनका नाम काट दिया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। पेंशन न मिलने से वह बेहद परेशान हैं।
गैरहाजिर अफसरों पर जताई नाराजगी
शाहजहांपुर। सदर तहसील में एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम की अध्यक्षता में राजस्व, पुलिस, राशन, मेड़बंदी, नगर निगम सहित अन्य विभागों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान 79 शिकायतें आईं, इनमें से पांच का ही निस्तारण किया गया। कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद में आठ शिकायतें आईं
जलालाबाद। एसडीएम रविंद्र कुमार ने तहसील में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान सिर्फ आठ शिकायतें आईं जिनमें दो मौके पर निस्तारित की गईं।
देरी से आने पर चार थाना प्रभारियों को अनुपस्थित दर्शाया
तिलहर। एसडीएम अंजलि गंगवार की अध्यक्षता में 34 लोगों की शिकायतें सुनी गईं। इसमें दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जैतीपुर, खुदागंज, निगोही तथा मदनापुर के थाना प्रभारियों के विलंब से आने पर एसडीएम ने उन्हें अनुपस्थित दर्शा दिया। विलंब से आने वाले चार थाना प्रभारियों को एसडीएम ने अनुपस्थित कर दिया है। निगोही के ग्राम चक बरैचा के प्रधान मदनपाल ने ग्राम सभा की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की।