फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चीनी मिल जीएम पूर्व कर्मियों का मूल धन देने को तैयार

चीनी मिल जीएम पूर्व कर्मियों का मूल धन देने को तैयार

Tue, 23 Jan 2018 07:52 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल जीएम पूर्व कर्मियों का मूल धन देने को तैयार
चीनी मिल जीएम पूर्व कर्मियों का मूल धन देने को तैयार
विज्ञापन

कर्मचारियों ने की बैठक, भवष्यि निधि पर ब्याज दिए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम कमल रस्तोगी ने कहा कि वह पूर्व कर्मचारियों का प्रिंसिपल एमाउंट देने को तैयार हैं, लेकिन कर्मचारी इसके लिए राजी नहीं हैं।
जीएम ने बताया कि 22 जनवरी को पूर्व कर्मचारी उनसे वार्ता करने आए थे। उन्होंने चार पांच कर्मचारियों से आकर वार्ता करने को कहा, जिस पर कर्मचारी तैयार नहीं हुए। दोपहर बाद वार्ता हुई तो उन्होंने पूर्व कर्मियों को बताया कि 15 जनवरी को हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर धन की उपलब्धता के अनुसार समस्त कर्मकारों को भुगतान करने की बात रखी गई थी, जिस पर न्यायालय ने सहमति प्रदान कर दी थी। मिल के पास 7.70 करोड़ रुपये ही उपलब्ध हैं, जिससे ब्याज सहित भुगतान संभव नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में वह 426 कर्मकारों को मूल धन (कर्मचारी कटौती और मिल योगदान) देने को तैयार हैं, कर्मचारी किसी भी कार्य दिवस में चेक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, पूर्व कर्मियों की एक बैठक नगर के हरेराम पक्का तालाब मंदिर पर हुई। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि बैठकीय भत्ता, बोनस, ओवरटाइम, वेतन पर ब्याज नहीं दिया जाता है, लेकिन भविष्य निधि के भुगतान पर केंद्रीय नीति के अनुसार ब्याज दिया जाता है। इस कारण उन लोगों को ब्याज सहित भुगतान किया जाना चाहिए। बैठक में सर्वेश शुक्ला, सतीश शर्मा, रामेंद्र पाल सिंह, सतीश सारस्वत, जुल्फिकार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed