{"_id":"5a1e38494f1c1b60678be2ce","slug":"21511929929-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान हुए बवाल पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान हुए बवाल पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जलालाबाद में सरस्वती शिशु मंदिर में मतदान के दौरान भाजपा नेता मनोज कश्यप की पुलिस से झड़प और कोतवाली का घेराव किए जाने के मामले में आयोग की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपाइयों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पुलिस से मांगी है।
निर्वाचन आयोग ने पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा है कि मतदान के बाद जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करने वालों में कौन-कौन लोग मौजूद थे और इस दौरान उनकी क्या गतिविधियां रहीं। इस पर पुलिस ने वीडियोग्राफी रिकॉर्ड को खंगालने के साथ ही उन लोगों के नाम पते भी जानने की कोशिश शुरू कर दी है कि इन अनजान चेहरों में भाजपा के यह कौन-कौन लोग थे। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से सकते में आए कुछ कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हो जाए। मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर हुए विवाद के दौरान भाजपा बृजप्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप के साथ दरोगा की दरोगा से झड़प हो गई थी। आरोप है कि दरोगा ने भाजपा नेता मनोज कश्यप की पिटाई कर दी थी। इसके विरोध में उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी की और इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार उन्हे खदेड़ दिया था। मतदान निपटने के बाद भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए तमाम कार्यकर्ता मनोज कश्यप के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कोतवाली का घेराव किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के मामले में पुलिस के अधिकारी खुलकर कहने से बच रहे हैं।