{"_id":"59f099fb4f1c1bd9538b9136","slug":"21508940283-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली भूमि गिरत दसकंधर...........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली भूमि गिरत दसकंधर...........
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। नगर में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन के बाद श्रीराम की जय-जयकार के बीच रावण और कुंभकरण के पुतले जलाए गए।
बुधवार को रावण वध की लीला देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बानर और भालू का रूप धरे कलाकारों ने लंकापति के साथ युद्ध करने आए राक्षसों को जमकर छकाया। भगवान राम लक्ष्मण के साथ सुग्रीव, हनुमान, नल, नील, जामवंत ने अपने युद्ध कौशल से राक्षस सेना को मार गिराया। इसके बाद रावण ने मोर्चा संभाला और विभीषण के यह बताने पर कि रावण की नाभि का अमृत नहीं सूखने तक उसे मारा जाना संभव नहीं है, भगवान राम ने रावण की नाभि का अमृत सुखाकर उसका वध कर दिया।
रावण वध की लीला के बाद रावण और कुंभकरण का पुतला दहन किया गया। पुतले की अस्थियां लेने के लिए दर्शकों में खूब धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने डंडे फटकार कर लोगों को जलते पुतले से दूर खदेड़ा। भारी भीड़ के चलते घरेलू सामान की दुकानों, खिलौने और सौदर्य प्रसाधनों की खूब बिक्री हुई, इससे दुकानदारों के चेहरे की रौनक बढ़ गई। इस दौरान भारी भीड़ के चलते पुलिस और मेला कमेटी के लोगों को व्यवस्थाएं बनाए रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रावण वध के समय मेला कमेटी के अध्यक्ष मोहन कुमार मित्तल, प्रबंधक रमेश तिवारी, बाबूराम गौहर, श्रीकृष्ण कटियार, सुबोध दीक्षित, शिवपूजन दुबे, राकेश शर्मा, अभिषेक शुक्ला, संदीप शुक्ला, विजय मिश्रा, गौरव शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।