{"_id":"59bacaa54f1c1b26688b4a55","slug":"21505413797-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों और शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों और शिक्षकों को किया सम्मानित
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कैंट मैदान पर चल रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती महोत्सव में गुरुवार को भी कार्यक्रमों का आयोेजन किया गया। दिन में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह के साथ शहीदों के परिजनों, जन शिकायत कंट्रोलरूम में पोर्टल के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज के चार बच्चों को 11-11 हजार रुपये प्रदान किए। इनके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को भी नगद राशि से सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरी ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें बांटी गईं।
महोत्सव में सेवानिवृत्त के बाद भी लगातार स्कूल जाने वाले शिक्षकों श्रीकृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा और राज्यपाल से शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए कांट के सुभाष चंद्र मिश्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा गोताखोरी में दक्ष कल्लूऔर इरशाद भी सम्मानित किए गए। मेले के दूसरे दिन हास्य नाटक अरे शरीफ लोग, लघु नाटिका खाना तैयार है का मंचन किया गया। सम्मान समारोह की श्रृंखला में महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
गीतकार डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ संजीव सिंह, एडीएम सर्वेश कुमार और जितेंद्र कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, समाजसेवी रमेश भइया, बीएसए राकेश कुमार, शिक्षक नेता संजय सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, विनय गुप्ता, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर आदि का व्यवस्था में सहयोग रहा।