फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शोभायात्रा निकाल कर दी गई विघ्नहर्ता को विदाई

शोभायात्रा निकाल कर दी गई विघ्नहर्ता को विदाई

Sun, 03 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाल कर दी गई विघ्नहर्ता को विदाई
मकसूदापुर/बंडा (शाहजहांपुर)। बजाज एनर्जी पॉवर प्लांट से रविवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाल कर प्रतिमा को शारदा नहर में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु रंग-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

बजाज एनर्जी पॉवर प्लांट स्थित मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। छह दिन तक पूजा-अर्चना और कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्माचार्यों ने लोगों को भगवान गणेश की उत्पत्ति और उनकी लीला की कथा सुनाई। रविवार सुबह से ही प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर में आ पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा और कई झांकियों के साथ शारदा नहर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा का रास्ते में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर बाद शारदा नहर में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रदीप मिश्र, शरद दुबे, अमिता बरार, राजेश मिश्र, हरीश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, नीति वर्मा, आशिमा बरार सहित तमाम श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed