{"_id":"5996e8084f1c1b86558b46d9","slug":"21503062024-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण तीसरे दिन भी अनशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण तीसरे दिन भी अनशन पर
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बहगुल नदी पर पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गांव तिकोला में स्थित मां काली के मंदिर परिसर में ग्रामीणों का चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान हुई भारी बारिश के बाद भी लोग अनशन स्थल पर डटे रहे और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। आंदोलनकारियों ने कहा कि मांग पूरी न होने तक अब उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
मालूम हो कि रामगंगा और बहगुल नदी के बीच टापू पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गांवों में रह रहे ग्रामीण किसी भी नदी पर पुल न होने से आवागमन समेत तमाम तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन लोगों को न ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाता है और न ही बच्चों की उच्च शिक्षा का प्रबंध होता है। कई बार कहने के बाद भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता खत्म न होने पर वे लोग आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन अनशन पर गांव पहाड़पुर के प्रधान नरेंद्र पाल सिंह के अलावा मान सिंह, दृगपाल सिंह, सूरजपाल सिंह के अलावा राजाराम धरने पर बैठे। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांग पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया।