फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शाहजहांपुर-बीसलपुर के बीच आमान परिवर्तन शुरू

शाहजहांपुर-बीसलपुर के बीच आमान परिवर्तन शुरू

Fri, 08 Mar 2019 12:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर-बीसलपुर के बीच आमान परिवर्तन शुरू
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-बीसलपुर के बीच आमान परिवर्तन का बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने शिलान्यास किया। 47.07 किमी के इस रेल रूट को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए रेलवे 240 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल रूट की लंबाई 84 किमी है। बीसलपुर-पीलीभीत के बीच ब्राडगेज लाइन बिछाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है। बीसलपुर-शाहजहांपुर के बीच पर पुल-पुलिया निर्माण, मिट्टी का काम, पैदल पुल आदि का काम भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शाहजहांपुर-बीसलपुर मीटर गेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने को 2017-18 में मंजूरी दी थी। मई 2018 में रेल लाइन पर मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद कर काम शुरू कर दिया गया। काम काफी तेजी से हो रहा है। 47.07 किमी के शाहजहांपुर-बीसलपुर रेल रूट पर रेलवे मिट्टी के काम, पुल-पुलियों का निर्माण काफी हद तक पूरा कर चुका है। अब लाइन का काम ही शेष है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने बृहस्पतिवार को रेल लाइन बिछाने के काम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लाइन का काम पूरा होने के बाद जिले के लोगों को काफी सुविधा होगी। शाहजहांपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी। कहा कि अगले साल तक काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस रेल रूट पर भी ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इस मौके पर रेलवे के अफसरों समेत बाबूराम गुप्ता, सत्यभान भदौरिया, अनिल सिंह, सुशील मिश्रा, रामबरन सिंह, सत्यपाल सिंह चौहान, सूरज तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल-
स्वीकृति वर्ष- 2017-18
कुल लंबाई- 47.7 किमी
कुल लागत- 240 करोड़
कुल स्टेशन- 11
हाल्ट स्टेशन- 07
बड़े पुल- 03
छोटे पुल-13
पैदल पुल-04
अमानवित क्रॉसिंग- शून्य
मानवित क्रॉसिंग- 03

जल्द पूरा हो जाएगा काम: पीआरओ
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत-बीसलपुर रेलखंड के आमान परिवर्तन का काम पूरा कर लिया गया है। अब बीसलपुर-शाहजहांपुर के बीच लाइन बिछाने का काम होना बाकी है। काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। स्लीपर और रेल लाइन बिछाने से पहले होने वाले ज्यादातर काम तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed