फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ब्लॉक खत्म, लाइन नंबर एक से गुजारी गईं रेलगाडिय़ां

ब्लॉक खत्म, लाइन नंबर एक से गुजारी गईं रेलगाडिय़ां

Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक खत्म, लाइन नंबर एक से गुजारी गईं रेलगाडिय़ां
ब्लॉक खत्म, लाइन नंबर एक से गुजारी गईं ट्रेनें
विज्ञापन

बरेली-बनारस एक्सप्रेस को पायलट कर निकाला गया
सात जुलाई को लिया गया था ट्रैक बदलने को ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
एक महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिर सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का मेगा ब्लॉक खत्म हो गया। पूजन के बाद सोमवार शाम डाउन-14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस को 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पायलट कर निकाला गया। लाइन नंबर एक पर सात जुलाई को मेगा ब्लॉक लिया गया था। लाइन पर अब 60-70 किमी स्पीड से ट्रेनें दौड़ सकेंगी।
प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन जर्जर हो चुकी थी। 2010 से इस पर 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन था। रेलवे ने ट्रैक बदलने के लिए 1.50 करोड़ का बजट जारी किया था। लाइन बदलने के लिए सात जुलाई को 24 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया। बारिश के चलते काम प्रभावित होता रहा। ऐसे में एक महीने बाद लाइन चालू हो सकी। सोमवार को स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी, मुख्य रेल पथ निरीक्षक हरगोविंद सिंह, मुख्य निर्माण निरीक्षक विद्याराम जाटव ने पहली ट्रेन के रूप में बरेली-बनारस एक्सप्रेस को पायलट कर निकाला। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि इसके बाद कई मालगाड़ियों को भी ट्रैक से निकाला गया। इसके साथ ही लाइन चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------
लाइन नंबर एक पर होती थी डीजल की अतिरिक्त खपत
प्लेटफार्म की लाइन नंबर एक पर 2010 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का कॉशन था। इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों में औसत सात से आठ लीटर अतिरिक्त डीजल की खपत हो रही थी। लाइन भी जर्जर हो चुकी थी। नई लाइन चालू होने के बाद डीजल की खपत कम होने के साथ ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रोजा पूर्वी केबिन के पास एक घंटे का ब्लॉक
रोजा। रेल ट्रैक मरम्मत के लिए रोजा में सोमवार को पूर्वी केबिन के पास शाम 4:30 से 5:30 तक ब्लॉक लिया गया। हालांकि, ब्लॉक से ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। मालगाडिय़ों की रफ्तार पर जरूर असर दिखा। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह के मुताबिक एक घंटे के ब्लॉक में काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed