फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   देना बैंक के जनरेटर में लगी आग, नि हड़कंप

देना बैंक के जनरेटर में लगी आग, नि हड़कंप

Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
देना बैंक के जनरेटर में लगी आग, नि हड़कंप
देना बैंक के जनरेटर में लग आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी भी पहुंचे मौके पर ली जानकारी
फोटो-06
शाहजहांपुर।
दुर्गा होटल के पास स्थित देना बैंक के जनरेटर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि आगजनी में कोई नुकसान नहीं हुआ।

देना बैंक की बिल्ड़िंग की छत पर जनरेटर रखा गया है। दोपहर लगभग 1:30 बजे जनरेटर से चिंगारी निकलने लगी और पास में बिखरे डीजल की वजह से आग लग गई। सड़क पर नीचे कुछ लोगों की नजर जनरेटर में उठ रही लपटों पर गईं तो उन लोगों ने शोर मचाते हुए बैंक कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। दमकल यूनिट को सूचना देने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जल्दी छत पर पहुंचकर सबसे पहले जनरेटर बंद किया, इसके बाद पास की दुर्गा पैलेस की बिल्डिंग की छत से जनरेटर पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। बैंक में आग की सूचना जब सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी सुमित शुक्ला के पास पहुंची, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इधर तब तक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी पहुंच चुकीं थी, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जनरेटर से काफी देर तक धुआं निकलता रहा। आगजनी की इस घटना से टाउनहाल ओवर ब्रिज और कचहरी ओवरब्रिज से रोडवेज बस स्टैंड को जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति बन गई, लेकिन रूट डायवर्ट कर यातायात को सुचारु बनाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed