फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छावनी क्षेत्र के विकास को शासन से मिलेगी हरसंभव मदद

छावनी क्षेत्र के विकास को शासन से मिलेगी हरसंभव मदद

Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के विकास को शासन से मिलेगी हरसंभव मदद
छावनी क्षेत्र के विकास को शासन से मिलेगी हरसंभव मदद
विज्ञापन

कैंट बोर्ड सभागार का कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने किया उद्घाटन
फोटो 10 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि छावनी परिषद क्षेत्र में जन सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए प्रदेश शासन से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। वह बृहस्पतिवार को छावनी परिषद के नवीनीकृत सभागार/ बोर्ड रूम का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद अधिकारियों और कैंट बार्ड के पदाधिकारियों की बैठक को संबाधित कर रहे थे।
बैठक में शहीद स्मृति संग्रहालय पर प्रगति पर चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा कि कार्यदायी संस्था यह काम जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय की चहारदीवारी के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि कैंट बोर्ड के अधिकारी यह काम शीघ्र कराएं। निर्माण कार्य में अन्य कोई कमी होने अथवा किसी भी जरूरत को पूरा करने के लिए प्रदश सरकार तत्पर रहेगी। इस मौके पर छावनी परिषद के विकास और कर्मचारी हित के मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि/ वार्ड सभासद गजंद्र गंगवार, उर्मिला देवी, रेखा, निशांत यादव आदि ने विकास से जुड़े कई सुझाव दिए। प्रारंभ में कैबिनेट मंत्री का छावनी परिषद कार्यालय पहुंचने पर कैंट बोर्ड के अध्यक्ष/ ब्रिगेडियर रूपेश मेहता, मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश पांडेय, एमईएस के अधिकारी संगीत सचान आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed