फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   राष्ट्रीय गोरक्षा संघ ने थाने में किया धरना प्रदर्शन

राष्ट्रीय गोरक्षा संघ ने थाने में किया धरना प्रदर्शन

Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय गोरक्षा संघ ने थाने में किया धरना प्रदर्शन
राष्ट्रीय गोरक्षा संघ का थाने में प्रदर्शन
विज्ञापन

एसओ पर लगाया गोकशी कराने का आरोप, निलंबन की मांग
सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
फोटो-25,26
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही। राष्ट्रीय गोरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाने में धरना प्रदर्शन कर गोकशी में थाना इंचार्ज पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की। जानकारी पर पहुंचे सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने मामले की जानकारी ली और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। उधर, एसओ ने आरोप को गलत बताया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह करीब आठ बजे राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के कार्यकर्ता निगोही थाना परिसर में एकत्र होने लगे। दोपहर 11 बजे इन कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। संघ के जिला महामंत्री मनोज कश्यप ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि कस्बा के अलावा क्षेत्र के गांव ऊन कलां, तालगांव, लोहरगवां, धुल्लिया, इनायतपुर में हो रही गोकशी की घटनाएं थानाध्यक्ष की सह पर हो रहीं हैं। अब इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि एक रात में कई दर्जन गायों की हत्या कर उनके मांस को भारी वाहनों से बरेली सप्लाई किया जाता है। इसके एवज में मोटी धन राशि ली जाती है। अधिक शिकायतें आने पर अपने को बेदाग साबित करने के लिए सुविधा शुल्क न देने वालों को जेल भेजा जाता है। शाम ढलते ही गोहत्या में लिप्त दलालों का जमघट थाने पर लग जाता है। उन्होंने एसओ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की। दो घंटे चले धरना-प्रदर्शन के बाद सीओ सदर बल्देव सिंह पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों से वार्ता की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा को निलंबित किए जाने को लेकर मनोज कश्यप सहित कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुधांशु विश्वकर्मा, सरोज यादव, बीपी सिंह, सत्यम सिंह, एसपी सिंह, अमित सिंह चौहान, सचिन मिश्र, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed