फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मंडलीय सत्याग्रह की तैयारी में जुटे बिजली कर्मचारी

मंडलीय सत्याग्रह की तैयारी में जुटे बिजली कर्मचारी

Sun, 10 Dec 2017 07:37 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय सत्याग्रह की तैयारी में जुटे बिजली कर्मचारी
शाहजहांपुर। शासन स्तर से लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए पॉवर कारपोरेशन के संविदा और नियमित कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बरेली मंडल मुख्यालय पर मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित सत्याग्रह में सहभागिता की तैयारी शुरू कर दी है। विद्युत मजदूर संगठन और संविदा संगठन की रविवार को मोहल्ला लाला तेली बजरिया में कैंप कार्यालय पर हुई संयुक्त बैठक में आंदोलन को धार देने के लिए विद्युत मजदूर संगठन की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
विज्ञापन

पुनर्गठित कमेटी में साबिर खां अध्यक्ष और वेद प्रकाश जोशी महामंत्री चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में खुर्शीद आलम कार्यवाहक अध्यक्ष, अवधेश कुमार व राजेश कुमार उपाध्यक्ष, विनोद कुमार कश्यप कोषाध्यक्ष, मो. तौहीद संयुक्त मंत्री और ख्याली राम संगठन मंत्री बनाए गए। इनके अतिरिक्त जिले के विभिन्न पॉवर सब स्टेशनों पर नियुक्त राजेश शर्मा, कमलेश कुमार, अनिल कुमार, अयूब, रितेश, शिवराज, शाहिद, बालचंद्र और वीरपाल कार्यकारिणी सदस्य नामित हुए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संविदा संगठन के जोनल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि पहले मंगलवार को मंडल मुख्यालय पर सत्याग्रह का निर्णय किया गया, लेकिन विभाग के बकाया वसूली अभियान और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए सत्याग्रह की तिथि दो दिन बढ़ाकर 14 दिसंबर नियत की गई है। उन्होंने सभी सदस्यों से बृहस्पतिवार को सुबह रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होकर बीआर पैसेंजर से बरेली चलने का अनुररोध किया। इस मौके पर साबिर खां, मो. रफी, राजेश कुमार, महेशचंद्र, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed