फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्टेट पॉवर लिफ्टिंग में चमके अजय, विनोद और अभिषेक

स्टेट पॉवर लिफ्टिंग में चमके अजय, विनोद और अभिषेक

Thu, 07 Dec 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्टेट पॉवर लिफ्टिंग में चमके अजय, विनोद और अभिषेक
powerlifting - फोटो : amar ujala
हथौड़ा स्टेडियम में शुरू होगी टेबिल टेनिस खेलने की सुविधा
विज्ञापन


शाहजहांपुर (ब्यूरो)। गाजियाबाद के मुरादनगर में चली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बन जनपद को गौरवान्वित किया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 53 किलोग्राम भार वर्ग में विनोद कुमार और अभिषेक कुमार ने सिल्वर मेडल तथा अजय पाल ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में मास्टर में गोल्ड मेडल जीत कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि आठ से 12 जनवरी तक कोयंबटूर, तमिलनाडु में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए विजेताओं को प्रतिभाग करना होगा। तीनों विजेताओं को स्टेडियम में वरिष्ठ एथलीट बृजेश कुमार और क्रीड़ा अधिकारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इधर, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि खिलाड़ियों की डिमांड पर स्टेडियम में बहुत जल्द टेबल टेनिस (टीटी) की सुविधा शुरू होने जा रही है। टीटी के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में बैडमिंटन के तीन वूडेन कोर्ट पहले से ही चल रहे हैं, अब खिलाड़ियों को टेबल टेनिस की सुविधा भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकनिक पर बच्चों ने की मस्ती
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। संत कृपाल एकेडमी के बच्चों ने हनुमत धाम पर पिकनिक मनाकर खूब मौज-मस्ती की। इस दौरान नन्हे-मुन्ने हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा देख दंग रह गए।

स्कूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी के नेतृत्व में हनुमत धाम पहुंचे। बच्चों ने जैसे ही करीब सवा सौ फिट ऊंची हनुमान जी प्रतिमा देखी कि उनका मुंह खुला का खुला रह गया। बच्चों ने अंत्याक्षरी, कविता पाठ किया। पिकनिक में प्रधानाचार्य मेघना खन्ना, रति कपूर, वैशाली गुप्ता, स्वाती गुप्ता आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed