फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खुटार में एक वोट हुई सदस्य की जीत

खुटार में एक वोट हुई सदस्य की जीत

Sat, 02 Dec 2017 10:01 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
खुटार में एक वोट हुई सदस्य की जीत
पुवायां(शाहजहांपुर)। खुटार के मोहल्ला देवस्थान से सदस्य पद के लिए 17 लोग चुनाव मैदान में थे, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया था। यहां प्रत्याशियों की हार जीत पर खूब दांव लगे थे। यह मोहल्ला इस मामले में और चर्चा में था कि जीते सदस्य आशीष गुप्ता के सगे चचेरे भाई पुनीत गुप्ता भी चुनाव लड़ रहे थे। एक अन्य प्रत्याशी भुवनेश पांडे के ममेरे भाई भी राजकमल भी उनके सामने थे। सुषमा शर्मा और उनका पुत्र अभिसार शर्मा इसी वार्ड से चुनाव मैदान में थे। कुल 81 वोट पाकर आशीष गुप्ता ने जीत दर्ज की तो दूसरे स्थान पर रही सुषमा शर्मा को 80 मत मिले। खुटार के मोहल्ला पटवा वार्ड में विनीत सिंह ने 260 वोटों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 427 और श्यामप्रकाश को 167 वोट मिले।
विज्ञापन

मतगणना ड्यूटी करने नहीं पहुंचे पांच कर्मचारी
पुवायां। नगर निकाय चुनावों की मतगणना में लगाई गई ड्यूटी में पांच कर्मचारी गैरहाजिर रहे। एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने बताया कि विवेक कुमार, गिरीश कुमार, गंगाराम सिंह, नवीन कुमार और डॉ. रविंद्र सिंह मतगणना कार्य के लिए नहीं पहुंचे। रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed