{"_id":"59ad5f9d4f1c1be1278b5234","slug":"201504534429-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.14 लाख क्यूसेक पानी से गंगा में आया उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.14 लाख क्यूसेक पानी से गंगा में आया उफान
Updated Mon, 04 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नरौरा बैराज से 1.14 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से गंगा में फिर उफान आ गया है। कलान में भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़ चुका है। सिंचाई विभाग के तार बाबू सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को छोड़े गए पानी से अगले 24 घंटे तक गंगा में उफान रहने के संकेत हैं। इस बीच, प्रशासन ने तटवर्ती गांवों की निगरानी बढ़ा दी है।
बता दें कि दो दिन पहले तक नरौरा से केवल 34 से 43 हजार क्यूसेक पानी रिलीज हो रहा था, लेकिन बारिश से बैराज में पानी ओवरफ्लो होने पर वहां से निकासी दो गुना से ज्यादा कर दी गई है। उधर, रामगंगा के उतार पर आने के साथ ही मिर्जापुर क्षेत्र में भूमि कटान की आशंका फिर बढ़ गई है। बाढ़ कंट्रोल रूम को मिली सूचना के अनुसार ड्यूनी डॉम से 1340 क्यूसेक पानी रिलीज होने से गर्रा नदी फिर बढ़ने लगी है, लेकिन खन्नौत 142.95 मीटर पर स्थिर है।