{"_id":"652cd6da5e0638cfd30d7f69","slug":"200-shikshamitras-from-every-block-will-participate-in-the-movement-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6475-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हर ब्लॉक से 200 शिक्षामित्र आंदोलन में करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हर ब्लॉक से 200 शिक्षामित्र आंदोलन में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक मऊ खालसा स्थित कार्यालय पर हुई।
जिलाध्यक्ष डॉ. रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि आने वाली 18 अक्तूबर को संघ लखनऊ के इको गार्डन में एक बड़ा आंदोलन करने जा रहा है। अपने जिले से प्रत्येक ब्लॉक से 200 शिक्षामित्रों को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य है।
हर ब्लॉक से दो बसें अध्यक्षों की निगरानी में जाएंगी। शेष लोग अपनी व्यक्तिगत गाड़ी व ट्रेन के माध्यम से लखनऊ पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र संघ का यह ऐतिहासिक आंदोलन होगा। शिक्षामित्र ने अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।
पिछले छह साल से सरकार के विधायक, मंत्रियों, सांसदों, जिला अध्यक्षों आदि से अनुनय-विनय कर रहे हैं। फिर भी एक पैसे की मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिला महामंत्री रामपूत पाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, मुकेश पाल, मिथलेश यादव, अरुण शुक्ला, विवेक शर्मा, सिकंदर खां, विचित्र पाल, बृजनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।