{"_id":"65be3753d3a0a6b40404d699","slug":"20-cattle-died-after-being-hit-by-a-train-in-shahjahanpur-2024-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर 20 गोवंशीय पशु मरे, पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर 20 गोवंशीय पशु मरे, पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफन कराए
Sat, 03 Feb 2024 06:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:34 PM IST
सार
कसरक रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पर गोवंशीय पशुओं का झुंड अचानक ट्रेन के सामने आ गया। लगभग 20 गोवंशीय पशुओं की कटकर मर गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों से जानकारी करतीं एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में कसरक रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पर गोवंशीय पशुओं का झुंड अचानक ट्रेन के सामने आ गया। लगभग 20 गोवंशीय पशुओं की कटकर मर गए। बाद में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पशुओं को दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने घटना पर नाराजगी जाहिक की। साथ ही डीएम को घटना से अवगत कराया। संपूर्ण समाधान दिवस से एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, बीडीओ खुदागंज, नगर पंचायत कटरा की ईओ कल्पना शर्मा और थाना प्रभारी कटरा गौरव त्यागी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने बताया कि दो जेसीबी मंगाकर कुछ दूरी पर गड्ढा खोदवाकर पशुओं को दफन करवाया गया है। अजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि खेतों में रखवाली करने वाले ग्रामीण पशुओं को रेल लाइन की ओर भगा देते हैं। उन्होंने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अंजलि गंगवार ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकीं हैं घटनाएं
कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को हुई घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तिलहर और कटरा रेलवे ट्रैक पर कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में कटरा-हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आठ गोवंशीय पशु ट्रेन से कट गए थे। तिलहर में भी चीनी मिल के समीप भक्शी नाले के ऊपर रेलवे ट्रैक पर कई पशु कट गए थे।
कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को हुई घटना कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तिलहर और कटरा रेलवे ट्रैक पर कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में कटरा-हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आठ गोवंशीय पशु ट्रेन से कट गए थे। तिलहर में भी चीनी मिल के समीप भक्शी नाले के ऊपर रेलवे ट्रैक पर कई पशु कट गए थे।