फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जीजीआईसी की प्रधानाचार्य विमला वर्मा हटाई गईं

जीजीआईसी की प्रधानाचार्य विमला वर्मा हटाई गईं

Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य विमला वर्मा हटाई गईं
शाहजहांपुर। डीआईओएस ने विभिन्न आरोपों में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विमला वर्मा को पद से हटाते हुए उनके स्थान पर वरिष्ठ शिक्षिका आस्था वर्मा को प्रधानाचार्य का दायित्व सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस रवि दत्त ने बताया कि जीजीआईसी प्रधानाचार्य विमला वर्मा के ऊपर कई आरोप लगे है, उनके खिलाफ आए दिन शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी जांच होना जरूरी है, इसलिए जांच पूरी होने तक विमला वर्मा को हटाकर उनके स्थान पर वरिष्ठ शिक्षिका आस्था वर्मा को कार्यभार सौंप दिया गया है और शिकायतों की जांच के लिए लेखाधिकारी अनिल शुक्ला के नेतृत्व में तीन सदस्सीय समिति गठित कर दी गई है, जो शिकायतों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेेंगे। फिलहाल जांच पूरी होने तक विमला वर्मा को प्रधानाचार्य पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि विमला वर्मा अवकाश पर चली गई हैं। उनका प्रार्थना पत्र मिल गया है, इसलिए जीआईसी में बने मूल्यांकन केंद्र पर अब पर्यवेक्षक के रूप में विमला वर्मा के स्थान पर आस्था वर्मा को ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed