फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुर्घटना में शाहजहांपुर के दो लोगों की हरदोई में मौत

दुर्घटना में शाहजहांपुर के दो लोगों की हरदोई में मौत

Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में शाहजहांपुर के दो लोगों की हरदोई में मौत
शाहजहांपुर/सेहरामऊ दक्षिणी। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में सब इंस्पेक्टर के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी संजय अपने रिश्तेदार रावतपुर निवासी राजू के साथ बाइक से शाहजहांपुर होते हुए शाहाबाद रिश्तेदारी जा रहे थे। शाम करीब छह बजे जिला हरदोई स्थित शाहबाद कस्बे के अल्लाहपुर तिराहा पर जैसे ही बाइक पहुंची, पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को बाइक सहित चपेट में ले लिया। इससे दोनों दूर तक घिसटते चले गए। इसमें संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू को वहां मौजूद लोग तुरंत सीएचसी लेकर गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर एसएस चौधरी ने उसे मृत घोषित किया। मोबाइल एप पर चेक किए जाने से बाइक शाहजहांपुर के राजा कुमार के नाम की बताई गई है। हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर और हेल्पर मौके से भाग गया। हरदोई पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक और टैंकर कोे कब्जे में ले लिया है। दोनों के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की सूचना यहां परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिवार वाले हरदोई रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना सेहरामऊ दक्षिणी में हरदोई रोड पर दिलावरपुर नहर के पास मंगलवार रात आठ बजे हुई। शहर के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 40 वर्षीय नीरज मिश्रा सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव अकबरपुर में खेती का काम देखते हैं। वह स्कूटी से रावतपुर गांव निवासी खेत के बटाईदार कल्लू के साथ अकबरपुर से लौट रहे थे। दिलावरपुर नहर के पास उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे नीरज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बटाईदार कल्लू घायल हो गया। नीरज के पिता स्व. रामकिशोर दरोगा थे, इस वक्त नीरज का भाई पवन मिश्रा सब इंस्पेक्टर पद पर है। घटना के बाद से पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सेहरामऊ दक्षिणी स्थित बाइक एजेंसी से लौट रहे सदर के मोहल्ला दिलाजॉक निवासी 30 वर्षीय हसीब की बाइक जानवर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों ही घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed