फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शिक्षिका और एनपीआरसी निलंबित

शिक्षिका और एनपीआरसी निलंबित

Wed, 23 Aug 2017 07:07 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका और एनपीआरसी  निलंबित
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों से साठगांठ कर अवकाश पर चले जाने और बाद में वापसी करने पर पंजिका में हस्ताक्षर करने का एक मामला बीएसए ने पकड़ा है। इस कृत्य में संबंधित शिक्षिका और उसके साथ कूट रचना करने वाले एनपीआरसी को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी और एनपीआरसी की साठगांठ से तमाम शिक्षक स्कूलों में नहीं जाते। सुदूरवर्ती देहात क्षेत्रों में शिक्षक-शिक्षिकाएं अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर चले जाते हैं। बाद में जब इस बात से वह वाकिफ हो जाते हैं कि उनके स्कूल में कोई निरीक्षण नहीं हुआ है तो वह पंजिका पर हस्ताक्षर कर अवकाश बचा लेते हैं। ऐसी एक शिकायत पर बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी तिलहर ने उच्च प्राथमिक स्कूल शेरपुर उर्फ शेरगढ़ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षिका मीनाक्षी देवी एक से 18 अगस्त तक चिकित्सा अवकाश पर थीं और 19 अगस्त को उन्होंने स्कूल की पंजिका पर अवकाश कि दिनों में हस्ताक्षर कर दिए। हद तो तब हो गई जब एनपीआरसी झांझन लाल ने उनकी उपस्थिति प्रमाणित कर दी। बीएसए का कहना है कि इससे साबित होता है कि प्रभारी एनपीआरसी और इंचार्ज प्रधान अध्यापक उच्च प्राथमिक स्कूल तालवीपुर दियुरिया की संबंधित शिक्षिका से दुरभि संधि है। वह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। बीएसए ने शिक्षिका मीनाक्षी देवी और झांझन लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी कटरा-खुदागंज को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed