{"_id":"598871e74f1c1bf2278b45e9","slug":"191502114279-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता की सेवा को मंच प्रदान करता है रोटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता की सेवा को मंच प्रदान करता है रोटरी
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोटरी क्लब का अधिष्ठापन समारोह परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुनील मूर्ति अंचल ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ. गौरव कौशल को कॉलर पहनाकर और निवर्तमान सचिव प्रदीप सहाय बेदार ने नवनियुक्त सचिव डॉ. रजत अग्रवाल को क्लब की पिन लगाकर दायित्व सौंपें।
शहर के एक होटल में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय कुमार अस्थाना ने कहा कि रोटरी क्लब मानव सेवा को सतत प्रेरित करने के लिए मंच प्रदान करता है। मानवता के प्रति सेवाभाव एवं समस्त विश्व को निस्वार्थ भाव से लाभान्वित करते रहना रोटरी का मूल उद्देश्य है। इसलिए सभी सदस्य सेवाभाव की मूलभावना से काम कर क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें। इस अवसर पर उपमंडलाध्यक्ष सतीश जायसवाल एवं मंडलीय सचिव प्रोटोकाल अश्वनी दीक्षित ने नई टीम को रोटरी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
समारोह का शुभारंभ रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद निवर्तमान सचिव बेदार ने अपने कार्यकाल के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, अध्यक्ष अंचल ने सहयोगियों कोे पुरस्कृत किया। सुनील शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में जय अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष डॉ. गौरव कौशल ने नई टीम का परिचय दिया और सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के समक्ष रखी। आयोजन में अनिल अग्रवाल, एसपीएस संधू, अशोक खन्ना, संजय जालान, समीर सक्सेना, डॉ. आंचल कौशल, डॉ. टीना अग्रवाल, ज्योति शर्मा, अजय शर्मा, सुमन चंद्र गुप्ता, डॉ. अनुराग अग्रवाल, ऋषि कपूर, आईएमए अध्यक्ष डॉ. दीपा सक्सेना, सचिव डॉ. हिकमत उल्ला सिद्दीकी, आरके अग्रवाल, सुनील मेहरोत्रा, अश्वनी विज, रोहित गोयल, शोभित कपूर, राजीव गुप्ता, डॉ. एमएल गुप्त आदि मौजूद रहे।