{"_id":"5bf84633bdec22418c7a7a49","slug":"181542997555-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पार्क का सुंदरीकरण शुरू, कैबिनेट मंत्री ने जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पार्क का सुंदरीकरण शुरू, कैबिनेट मंत्री ने जायजा लिया
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को डीएम अमृत त्रिपाठी, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह के साथ शहीद पार्क के सुंदरीकरण का जायजा लिया।
शहीद पार्क के सुंदरीकरण पर करीब चार करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। काम का जिम्मा सीएंडडीएस को दिया गया है। पहली किस्त के रूप में 68.53 लाख रुपये जारी होने के साथ काम भी चालू करा दिया गया है। सुंदरीकरण के काम की निगरानी के लिए नगर आयुक्त ने टीम भी बनाई है। सुंदरीकरण के बाद शहीद पार्क पहले से कहीं ज्यादा भव्य और सुंदर नजर आएगा। डीएम अमृत त्रिपाठी, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह के साथ शहीद पार्क पहुंचे सुरेश खन्ना ने एक्सईएन दिनेश सचान से भी जानकारी ली। निर्देश दिए कि गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। काम में बेवजह देरी न हो। धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। शहीद पार्क का निरीक्षण करने के बाद नगर विकास मंत्री ने अधिकारियों से शहर में सड़कों के चौड़ीकरण, चौराहों के सुंदरीकरण के बारे में भी जानकारी ली। निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अतिक्रमण है सख्ती के साथ हटवाया जाए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार समेत संबंधित अधिकारीगण भी रहे।