फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दलीय प्रत्याशियों पर भारी पड़े निर्दलीय

दलीय प्रत्याशियों पर भारी पड़े निर्दलीय

Sat, 02 Dec 2017 11:00 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 02 Dec 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
दलीय प्रत्याशियों पर भारी पड़े निर्दलीय
निकाय चुनाव
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव में दलीय प्रत्याशियों पर निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़े। शहर में चेयरमैन सीट पर भाजपा जितने अंतर से सपा की जहांआरा से हारी, उससे अधिक वोट निर्दलीय बटोर ले गए। हैरत की बात तो यह रही कि जलालाबाद में सपा, बसपा और कांग्रेस को पछाड़ कर निर्दलीय प्रत्याशी शकील खां दूसरे नंबर पर रहा। वह अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनेंद्र गुप्ता से मात्र 474 मतों से पराजित हुए। यहीं नहीं तिलहर में भी कामोवेश यही स्थिति रही। यहां भी निर्दलीय कदीर मंसूरी ने बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़कर तीसरे स्थान पर आमद कराई।
विज्ञापन

दलीय प्रत्याशियों ने विकास के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन कई नगर पंचायतों और नगरपालिका की जनता इस भ्रम में नहीं पड़ी। कहीं-कहीं पार्टी से बगावत का लाभ भी प्रत्याशी को मिल गया। शहर क्षेत्र में बसपा और कांग्रेस से अधिक वोट निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा लिए। यहां सात निर्दलीय प्रत्याशियों में पांच हजार 812 मत बंट गए, जबकि सपा प्रत्याशी जहांआरा ने भाजपा प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद को 5361 मतों से पराजित किया। उधर, पुवायां नगरपालिका में सपा से टिकट कटने पर निवर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूदे और सपा ने गोपाल अग्निहोत्री पर दांव लगाया, लेकिन जनता ने संजय को ही दोबारा नगर का प्रतिनिधित्व सौंपा। इधर, खुटार नगर पंचायत में निर्दलीय अनुपम शुक्ला ने भाजपा के लक्ष्मण गुप्ता को 1020 मतों से पराजित कर उनकी पत्नी गुड्डी देवी और उनसे यह सीट छीन ली। वहीं रोजा में भी निर्दलीय नीतू जाटव ने दलीय प्रत्याशियों का तिलस्म तोड़कर सीट हासिल की। उधर, तिलहर में निर्दलीय कदीर मंसूरी ने भी 4134 मत पाकर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को करारी शिकस्त देकर खुद की तीसरे स्थान पर उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि जलालाबाद में निर्दलीय शकील खां ने भी भाजपा प्रत्याशी से सीधा मोर्चा संभाला। हालांकि भाजपा इस प्रतिष्ठापूर्ण सीट पर 474 मतों सीट निकालने में कामयाब रही।
विज्ञापन

डूबते को मिला तिनके का सहारा
कांग्रेस की बदहाल स्थिति के मीरानपुर कटरा नगर पंचायत सीट पर जमाल फात्मा ने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और 8872 मत पाकर धमाकेदार जीत दर्ज कराई। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की रेखा गुप्ता को 5311 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं कांट में कांग्रेस की मुनारा बेगम ने दूसरा स्थान पाकर कांग्रेस को मजबूत स्थिति में बनाए रखा है। वह सपा प्रत्याशी से मात्र 141 मतों से पराजित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा की भी रही दयनीय दशा
निकाय चुनाव में खुदागंज को छोड़ अन्य सीटों पर बसपा की दशा दयनीय दशा रही। नगर पंचायत खुदागंज से बसपा प्रत्याशी ताहिर अली ने 2111 मत पाकर दूसरा स्थान पाया, जबकि अन्य निकायों में अपना परंपरागत वोट भी नहीं सहेजकर रख पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed