फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बसपा के शासन में जेल में थी अपराधियों की जगह-सेठी

बसपा के शासन में जेल में थी अपराधियों की जगह-सेठी

Wed, 13 Sep 2017 06:59 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
बसपा के शासन में जेल में थी अपराधियों की जगह-सेठी
शाहजहांपुर। नगर के एक मैरिज लॉन में हुई बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बरेली मंडल के जोन इंचार्ज संघ रत्न सेठी ने कहा कि बसपा राजनैतिक दल के साथ-साथ संतों, गुरुओं और महापुरुषों का मिशन है, जो डॉ. बीआर अंबेडकर व पार्टी के संस्थापक कांशीराम के त्याग, तपस्या और बलिदान पर चल रहा है। उन्होंने फिर से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी की मुखिया मायावती के चार बार के शासनकाल को दुनिया में सराहा गया, अमेरिका की फोर्ब्स मैगजीन में उनको आठवीं सशक्त महिला में शुमार करके आयरनलेडी से गौरवान्वित किया। उनके शासन में चोरी, डकैती, हत्या, लूट बलात्कार पर विराम लगा था। अपराधियों की जगह जेल में थी। उन्होंने कहा कि फिर से सर्वसमाज के लोगों में आपसी भाईचारा बनाकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर करने की आवश्यकता है। आने वाला समय फिर बसपा का है, क्योंकि भाजपा के कुशासन से हर वर्ग, हर समाज का व्यक्ति आजिज आ गया है। बैठक को दूसरे जोन इंचार्ज रामकुमार मौर्या, बरेली मंडल के जोन इंचार्ज दिनेश कुमार, जयपाल सिंह, परविंदर सिंह, नंदगोपाल, राजीव कश्यप, जदुवीर गौतम, सर्वेश कुशवाहा, रामलड़ैते कनौजिया, लेखराज मौर्या, राजेश्वर सिंह, विजय वर्मा, असलम खां, रिजवान अली उर्फ भोले मिया, रामरक्षपाल, महेश चंद्र्र गौतम ने संबांधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed