{"_id":"59a96c124f1c1b07278b4c5d","slug":"181504275474-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट, हेड को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की पिटाई पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट, हेड को प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कांट के गांव जमौर स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक के छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षक शिवकुमार शुक्ला के खिलाफ कांट थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया है जबकि कार्यवाहक प्रधान अध्यापक गुलशन जहां को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इस पूरे प्रकरण में बीएसए ने स्कूल में मौजूद स्टाफ को लापरवाह माना है। हालांकि एबीएसए यह साफ नहीं कर पाए हैं कि छात्र को चोट झूला झूलने के दौरान लगी या शिक्षक की पिटाई से।
एबीएसए राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में शिक्षक शिवकुमार शुक्ला के खिलाफ कांट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बीएसए राकेश कुमार ने बता कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है जबकि कार्यवाहक प्रधान अध्यापक गुलशन जहां को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उनका कहना है कि गुलशन जहां को घटना के संबंध में विभाग को रिपोर्ट कर बच्चे का प्राथमिक उपचार कराने की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जाहिर है कि इसमें स्कूल स्टाफ की ओर से लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चा शिक्षक के द्वारा पीटे जाने की बात कह रहा है, जबकि स्कूल के कुछ बच्चे और स्टाफ ने झूला झूलने के दौरान चोट लगने की बात कही है। उधर, बच्चे के पिता ने पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ कांट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले की विभागीय जांच की जा रही है।