{"_id":"59a571f84f1c1bf0268b4610","slug":"181504014840-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में दैवी संपद और मंगलसेन कॉलेज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में दैवी संपद और मंगलसेन कॉलेज विजेता
Updated Tue, 29 Aug 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता मेजबान दैवी संपद इंटर कॉलेज ने जीत ली। उसने अपने मैदान पर खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में जनता इंटर कॉलेज को 36-10 के भारी अंतर से हराया। वहीं, सब जूनियर वर्ग में मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज विजेता बना। इस वर्ग में जनता कॉलेज उपविजेता बना।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में दैवी संपद कॉलेज, जनता कॉलेज, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेेज, पंचायतराज इंटर कॉलेज, मंगलसेन कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। रेफरी की भूमिका मेजर अनिल मालवीय, कैप्टन राम कुमार, कैप्टन जेपी सिंह, पच्चा लाल, राम निरंजन वर्मा, वेद प्रकाश, योगेंद्र सिंह, अमर सिंह, अनुज शुक्ला, विवेक यादव, विकास चौरसिया, उमाकांत तिवारी आदि ने निभाई। समापन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद टीम का गठन भी किया गया।