{"_id":"598334f74f1c1b625e8b4668","slug":"181501770999-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन में स्पार्किंग से गोला डिपो की बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन में स्पार्किंग से गोला डिपो की बस में लगी आग
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-15
गोला डिपो की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
बस की खिड़कियों और दरवाजे से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
50 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बहराइच जा रही थी बस
दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर बमुश्किल पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
नेशनल हाईवे पर बुधवार रात भेदपुर गांव के पास गोला डिपो की रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि आग से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। अफरा-तफरी में बस से उतरकर भागने के दौरान कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल भी हो गए लेकिन बस पूरी तरह से जल गई। अगिभनशमन दल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद शाहजहांपुर डिपो से बस में यात्रियों को सवार कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बस कंडक्टर ने थाने में मामले की लिखित सूचना दर्ज कराई है। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी ड्राइवर शालिगराम व अली नगर निवासी कंडक्टर उपेंद्र कुमार गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30टी 7211 से बुधवार रात दिल्ली से यात्रियों को लेकर बहराइच नेपाल बॉर्डर के पास विवियापुर जा रहे थे। बस में पचास यात्री सवार थे। रात अधिक हो गई थी, इसलिए ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। रात लगभग 1:45 बजे बस नेशनल हाईवे पर गांव भेदपुर के पास पहुंची, तभी बस के अंदर बोनट के पास इंजन से स्पार्किंग के साथ धुआं निकलने लगा और आग की लपटें भी निकलने लगी। यह देखकर ड्राइवर ने बस रोक दी। जाग रहे यात्रियों ने बस में आग लगने का शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और जिसे जहां से जगह मिली वह वहीं से कूदकर भागने लगा। ड्राइवर और कंडक्टर भी बस से कूद गए। कुछ ही मिनट में बस खाली हो गई लेकिन इसी के साथ ही आग ने तेजी पकड़ ली और तेज लपटें उठने लगीं। कुछ यात्रियों का बस के अंदर सामान रह गया था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। ड्राइवर ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। शाहजहांपुर से दमकल की दो गाड़ियां जब तक पहुंची बस पूरी तरह जल चुकी थी, केवल टायर बचे थे, जिन्हें आग पर काबू पाकर बचा लिया गया। रात में ही मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए, पीछे से शाहजहांपुर से एआरएम आरके वर्मा भी पहुंचे। शाहजहांपुर डिपो से बस मौके पर भेजी गई फिर उसी में यात्रियों को सवार कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जली बस को क्रेन के जरिए हरदोई डिपो पहुंचा दिया गया।
नोट- साइड़ स्टोरी अगली फाइल से भेजेंगे।