{"_id":"6abffdce8b6f21bb51053357","slug":"18-month-old-girl-living-with-father-dies-mother-creates-a-scene-upon-reaching-in-laws-house-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-186339-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिता के पास रह रही 18 माह की बच्ची की मौत, मां ने ससुराल पहुंचकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिता के पास रह रही 18 माह की बच्ची की मौत, मां ने ससुराल पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन
तिलहर के मोहल्ला निजामगंज में बच्ची की मौत पर हुए हंगामे पर पहुंची पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
तिलहर (शाहजहांपुर)। मोहल्ला निजामगंज में पिता के पास रह रही 18 माह की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना पर उसकी मां मायके वालों के साथ ससुराल पहुंचीं और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मायके पक्ष के लोगों के सड़क पर बैठने से कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और बच्ची के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया।
मोहल्ला निजामगंज निवासी नितिन गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उनकी शादी कलान निवासी राकेश कुमार की बेटी सृष्टि से हुई थी। 18 मार्च 2025 को सृष्टि ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। 23 मार्च को सृष्टि बच्ची को छोड़कर मायके चली गई। बच्ची का नाम काशवी रखा गया।
नितिन के अनुसार बच्ची जन्म से ही कमजोर थी और अक्सर बीमार रहती थी। उसका लगातार इलाज कराया जा रहा था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर वह बच्ची को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल ले जाते समय बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने बच्ची की मौत की सूचना उसकी मां और मायके वालों को दी।
विज्ञापन
नितिन का आरोप है कि रात करीब आठ बजे सृष्टि अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची और गेट के सामने हंगामा करने लगी। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने बच्ची की हत्या और मारपीट का आरोप लगाया और सड़क पर बैठ गए। इससे मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने करीब रात एक बजे सभी को समझाकर शांत कराया।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि बच्ची का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।