फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 mm of rain fell, chances are rising again

Shahjahanpur News: 18 मिलीमीटर हुई बारिश, फिर बन रहे आसार

Fri, 01 Aug 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
18 mm of rain fell, chances are rising again
शाहजहांपुर। पिछले 24 घंटों में 18 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। अगले 24 घंटे में फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 18.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 83 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जुलाई में औसत से आधी भी नहीं हुई बारिश
जुलाई माह में औसत बारिश 327 मिलीमीटर होनी चाहिए, लेकिन इस बार कुल 135 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो कि औसत से काफी कम हैं। बारिश के मौसम मे अब तक 255 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि अब तक 500 मिलीमीटर से अधिक बारिश होनी चाहिए। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक यही हाल रहा तो इस वर्ष बारिश का औसत बहुत कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed