{"_id":"5c4efeb3bdec22691d36c24e","slug":"171548680883-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को दिया जाए न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को दिया जाए न्याय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को दिया जाए न्याय
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने शिक्षक पद पर समायोजित कराने के लिए एकबार फिर सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षामित्रों ने खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव के नेतृत्व में दिए गए धरना में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शिक्षामित्र एकत्र हुए और उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर साथियों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त हो जाने से उनमें घोर निराशा व्याप्त है और शिक्षामित्र अवसाद से ग्रस्त हो रहे हैं। इसलिए शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने के लिए अध्यादेश लाकर उन्हें शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए। इसके अलावा नियुक्तियां रद्द होने से जो शिक्षामित्र अपनी जान गंवा चुके हैं, उनके आश्रित को नौकरी और मुआवजा दिया जाए।
मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि शिक्षामित्रों को टीईटी में विशेष छूट के साथ शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाए। सचिव सुबोध वर्मा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की हाईपॉवर कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया जाए, ताकि शिक्षामित्रों को न्याय मिल सके। इन्हीं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री रामपूत पाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, राजीव यादव, ऊषा मिश्रा, रामासरे समेत सैकड़ों शिक्षामित्र शामिल रहे।
विज्ञापन
--