{"_id":"5a466bf84f1c1b001c8bb8c5","slug":"171514564600-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो सेवा आश्रम ट्रस्ट में दो गायों की मौत, चार हुई मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो सेवा आश्रम ट्रस्ट में दो गायों की मौत, चार हुई मरणासन्न
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
cow dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार के मुआयने के समय छटपटा रही गायों ने तोड़ा दम
खुटार। गांव रायपुर पटियात स्थित गोसेवा आश्रम ट्रस्ट में बृहस्पतिवार को तहसीलदार के निरीक्षण के समय मरणासन्न पड़ी दो गायों की शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि चार गायों की हालत गंभीर है। गांव रायपुर पटियात स्थित गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला में गायों की दुर्दशा की खबर 28 दिसंबर को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद तहसीलदार केएम दीक्षित और एसओ बिरजाराम ने गोशाला का निरीक्षण कर गायों की दशा पर नाराजगी जताई थी। मुआयने के दौरान अधिकारियों को दो गायें मरणासन्न हालत में पड़ी मिली थीं। इलाज के अभाव में दोनों गायों ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
शुक्रवार को गोशाला में चार और गायें मरने की कगार पर पहुंच गईं। चारों गायें गोशाला परिसर में पड़ी तड़प रही हैं। उन्हें सही इलाज नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों में रोष है। आसपास के लोगों ने गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सीवीओ पहुंचे गोशाला, शुरू हुआ गायों का इलाज
खुटार। विहिप, बजरंग दल और शिवसेना के तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार को गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला पहुंचे और चार गायों को मरणासन्न हालत में देख रोष जताते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर डीएम तक से की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द ही कोई अधिकारी गोशाला नहीं पहुंचा तो वे लोग खुद ही थाने जाकर गोशाला संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे और आंदोलन भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर में शाहजहांपुर से सीवीओ डॉ. राजेंद्र सिंह गोशाला पहुंचे और मौके पर मिले सुपरवाइजर निर्मल सिंह को गायों की सही देखरेख नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाई। सीवीओ ने राजकीय गोसदन सिमरा वीरान से डॉ. विवेक शुक्ला और फार्मासिस्ट मनोज कुमार को मौके पर बुलाकर गायों का इलाज शुरू कराया। उन्होंने विवेक शुक्ला को निर्देश दिए हैं कि रोजाना गोशाला आकर गायों का इलाज करें।
सीवीओ ने गोशाला संचालकों को निर्देश दिया है कि जितनी गायों की व्यवस्था हो सके उतनी ही गायें गोशाला में रखी जाएं। सभी गायों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाये और मृत गायों को गड्ढा खोदकर दफनाया जाये। ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई को लिखा जाएगा।
गोशाला में गायों की दुर्दशा से मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत
खुटार। शुक्रवार को गोशाला पहुंचे विहिप, बजरंगदल और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोसेवा आश्रम ट्रस्ट की गोशाला में भूख और बिना इलाज के गायों के मरने के मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों और गोशाला संचालकों पर कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के ट्विटर एकाउंट पर पूरे मामले की जानकरी डाली गई है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोशाला के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शाहजहांपुर के प्रशासन की होगी जो जांच के नाम पर खानापूरी कर रहा है और गायों की लगातार मौत हो रही है। इस मौके पर सचिन मिश्रा, पवन सक्सेना, शैलेश श्रीवास्तव, आंनदमोहन मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।