फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुनिया को अमन और शांति का पैगाम देता है इस्लाम

दुनिया को अमन और शांति का पैगाम देता है इस्लाम

Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुनिया को अमन और शांति का पैगाम देता है इस्लाम
confrence - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला महमंद जलालनगर में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की ओर से जश्ने ईद मीलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इसमें उलेमा-ए-कराम ने नेक रास्ते पर चलने की ताकीद की। कहा इस्लाम का आतंक से रिश्ता नहीं है। इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है।
विज्ञापन

जलसे में गोरखपुर से आए मुख्य वक्ता मुफ्ती सनाउल्ला ने कहा कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहो अलैहिवसल्लम जब दुनिया में तशरीफ लाए उस वक्त चारों ओर जिहालत फैली हुई थी। उन्होंने समाज से जिहालत खत्म कर इल्म सीखने का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन और शांति का पैगाम देता है। इसका आतंकवाद से कोई रिश्ता नहीं। डीएम कंपाउंड मस्जिद के इमाम मौलाना अनीस खां अतहर ने कहा कि जुल्म ज्यादा वक्त नहीं रहता। इसके अलावा बरेली से आए मौलाना अशफाक नूरी, मौलाना जाबिर, हाफिज अनीस अत्तारी ने भी विचार रखे। जलसे का आगाज तिलावते कुरआन से किया गया। इस मौके पर उवैस रजा, मुजीब अत्तारी, रेहान रजा, मोहम्मद इस्लाम, कासिम खां, तौकीर खां, तहसीन, वसीउल्ला, सैय्यद मसूद, अनवर सईद, उजैर, निहाल, अमन मलिक, हामिद खां, सत्तार, जीशान, फिरोज, आरिफ, सलीम, नसीम खां, नुसरत, हाजी कमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed