फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   समस्याओं का निस्तारण न होने से भाकियू खफा

समस्याओं का निस्तारण न होने से भाकियू खफा

Fri, 08 Sep 2017 06:27 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं का निस्तारण न होने से भाकियू खफा
पुवायां (शाहजहांपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 12 सितंबर तक समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो 13 सितंबर से आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में गांव जठियापुर में अमित की पट्टे की जमीन से कब्जा हटवाने, गांव मुड़िया कुर्मियात में अधूरे पड़े इंदिरा आवास पूरे कराने, गांव चठिया नजावत में चकमार्ग पर खड़े पेड़ कटवाने, पुवायां में मंडी परिसर के पास चकमार्ग खाली कराने, गांव डिमरई, कोटावारी और कहमारा में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने, गांव बालेमऊ में काकोरी शहीद एजूकेशन ट्रस्ट की भूमि से कब्जा हटवाने सहित 12 मामलों में कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन पर अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव, मनोज यादव, जरनैल सिंह, विनोद राठौर, अवधेश सिंह, जगदीश, अली अब्बास, सुशीला देवी, रामकुमार सहित तमाम किसानों के हस्ताक्षर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed