{"_id":"59aabbb14f1c1b03278b4dd7","slug":"171504361393-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की बारगाह में अमन-चैन को उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की बारगाह में अमन-चैन को उठे हजारों हाथ
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा पुरखुलूस माहौल में अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाह में पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने नमाज अदा कराई। नमाज के लिए हजारों मुस्लिम बच्चों के साथ ईदगाह पहुंचे। आसमान में छाए बादलों से नमाजियों को काफी राहत मिली और उन्होंने सुहाने मौसम में अल्लाह तआला से अमन-चैन की दुआ मांगी।
नमाज से पूर्व मौलाना मंजरी ने मुस्लिमों का आह्वान किया कि वह कुर्बानी को यादगार बनाएं। अल्लाह के नाम पर कुर्बानी करें। नेक नीयत से की गई कुर्बानी का खून जमीन पर गिरने से पहले ही परवरदिगार कुर्बानी कुबूल कर लेता है। उन्होंने तीन तलाक के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इससे बचने का संदेश दिया। नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के सदर राहात अली खां, नायब सदर मिर्जा आसिफ अली बेग, सचिव सैयद कासिम रजा आदि ने भी विचार व्यक्त कर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के लिए मुस्लिम सुबह से ही ईदगाह पहुंचने शुरू हो गए थे। लाल इमली चौराहा और चौकी हद्दफ की ओर से नमाजियों का रेला लगातार चलता रहा। समय होते ही नमाजियों ने सड़क किनारे जमीन पर चादरें बिछाकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी।
तीन तलाक को वैध किया जाए: मंजरी
बकरीद पर ईदगाह में नमाज पढ़ाने से पूर्व पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने मुस्लिमों को तीन तलाक के प्रति जागरूक करते हुए तकरीर पूरी की। उन्होंने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक करार देते हुए इस पर रोक लगा दी है, जो गलत है। तीन तलाक को वैध घोषित किया जाए। कोर्ट और हुकूमत को चाहिए कि वह मुस्लिमों को तीन तलाक के प्रति जागरूक करे। उन्होंने कहा कि तीन तलाक को कुरआन में भी नाजायज माना गया है। अल्लाह किसी के जीवन में ऐसे हालात पैदा न करे कि उसके सामने तीन तलाक देने की नौबत आए। आखिरी सांस तक पति-पत्नी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। यदि आपसी निर्वाह की कोई सूरत ही न बचे, तभी तीन तलाक का कदम उठाया जाए। मौलाना मंजरी ने कहा कि किसी भी समस्या का हल मुश्किल से निकलता है, इसलिए सोच समझकर कदम उठाने की जरूरत है। डीएम-एसपी ने दलबल के साथ रखी नजर
विज्ञापन
बकरीद की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए डीएम नरेंद्र सिंह, एसपी केबी सिंह, एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र शर्मा, एसपी (सिटी) दिनेश त्रिपाठी, एलआईयू इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह सलूजा, नगर पालिका परिषद के ईओ एसके सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी रावत आदि दलबल के साथ मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों ने पंडाल लगाकर दी मुबारकबाद
ईदगाह पर सपा, बसपा और कांग्रेस के पंडाल भी लगाए गए थे, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुस्लिमों के गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। सपा की ओर से जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद खां, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, बसपा के पंडाल में जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, हाजी असलम खां, रामलड़ैते कनौजिया, रामकुमार, विकास चंद्रा और कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, शाहेद अनवर कुरैशी, तसलीम खां, मनोज त्रिपाठी, अनूप वर्मा, रजनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मरहूम बुजुर्गाें की मजार पर चढ़ाए फूल
ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने ईदगाह के समीप कब्रिस्तान पर जाकर मरहूम बुजुर्गों की मजारों पर गुलाब के फूल चढ़ाकर फातेहा पढ़ी। बड़ी संख्या में मुस्लिम मजारों पर एकत्र हुए। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
मेटल डिटेक्टर से गुजरे नमाजी
पुलिस विभाग की ओर से ईद की नमाज के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एक ओर जहां बड़ी संख्या में अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे, वहीं एलआईयू भी सक्रिय रही। इसी के साथ ईदगाह जाने वाले मार्ग पर मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया था। नमाजियों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा।
मेले में बच्चों ने वाटर पार्क का उठाया लुत्फ
बकरीद पर ईदगाह क्षेत्र में मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के लिए कृत्रिम वाटर पार्क आकर्षण का केंद्र रहा। पूल में नाव भी डाली गई थीं, जिसमें बैठकर बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की। इसके अलावा विभिन्न झूले, बच्चों की रेल, जादू, मिक्की-माउस आदि भी लगाए गए। हलुआ-पराठा के साथ चाट-पकौड़ी, गोल गप्पे, चटपटे आलू, चाउमीन, बर्गर, आइसक्रीम आदि के स्टाल और ठेले भी खूब लगे। महिलाओं ने मेले में घरेलू सामान के साथ शृंगार सामग्री की खरीददारी की।