{"_id":"5996e4484f1c1b7b3d8b4718","slug":"171503061064-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा और गर्रा नदी फिर उफनाईं, बढ़ा जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा और गर्रा नदी फिर उफनाईं, बढ़ा जल स्तर
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बारिश थमी रहने के बावजूद बैराजों से भारी मात्रा में हुई पानी की निकासी से रामगंगा और गर्रा नदियां फिर उफनाने लगी हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष को मिली सूचनाओं के अनुसार 24 घंटे में रामगंगा के जल स्तर में 20 सेमी और गर्रा में 25 सेमी बढ़ोत्तरी हुई है। पानी बढ़ने से रामगंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में भूमि कटान धीमी गति से हो रहा है।
खास यह है कि बैराजों से नदियों में रिलीज होने वाले पानी की मात्रा गत चार दिन से लगभग 40 फीसदी घट चुकी है, लेकिन बरसात का पानी नदियों में मिलने से उनका जल स्तर कम नहीं हो रहा है। उदाहरण क तौर पर नरौरा बैराज से गंगा में पानी की निकासी 1.83 लाख क्यूसेक से घटकर 63890 क्यूसेक रह गई है, लेकिन बदायूं के कछला घाट से लेकर जिले के भैंसार बांध ढाई घाट तक गंगा उफनाई चल रही हैं।
सिंचाई विभाग के तार बाबू/ बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार 24 घंटे के दौरान कछला घाट पर गंगा 15 सेमी कम हुई, लेकिन भैंसार बांध पर जल स्तर में सिर्फ दो सेमी की कमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि चौबारी में रामगंगा 160.40 मीटर पर पहुंच गई है। नदी में पानी बढ़ने से रामगंगा के तटवर्ती हरिहरपुर और पहरुआ आदि गांवों में भूमि कटान थम गया है, लेकिन पानी कम होने पर रामगंगा फिर कटान शुरू कर देगी।
विज्ञापन
इधर, शहर के समीप खन्नौत 25 सेमी घटकर 142.80 मीटर पर खिसक गई है, लेकिन गर्रा में दूसरे दिन भी उफान बना रहा। 48 घंटे में गर्रा 50 सेमी बढ़कर 145.90 मीटर पर पहुंच चुकी है। चूंकि, पांच दिन के बाद शुक्रवार को जिले में 13 मिमी बारिश हुई है और पीलीभीत के ड्यूनी डैम से अतिरिक्त पानी की निकासी भी जारी रही। इसलिए अगले 24 घंटे में गर्रा में उफान बने रहने के आसार हैं।