फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सीएमएस ने पकड़ी बाहर की लिखी हुई दवा की पर्ची

सीएमएस ने पकड़ी बाहर की लिखी हुई दवा की पर्ची

Thu, 10 Aug 2017 06:59 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
सीएमएस ने पकड़ी बाहर की लिखी हुई दवा की पर्ची
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में गरीबाें की जेब पर पड़ रहे डाके को बृहस्पतिवार खुद सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने पर्दाफाश कर दिया। डॉ. स्वामी ने अस्पताल के एक डॉक्टर के हाथ की लिखी बाहर की दवाई की पर्चियों को पकड़ लिया। इसके बाद तो सीएमएस दिन भर ओपीडी में और डॉक्टरों की पर्चियों को तलाशने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सीएमएस राउंड पर निकले तो किसी मरीज ने हड्डी विभाग के डॉक्टर की शिकायत की। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर के बाहर एक मरीज के हाथ में पर्ची दिखने पर उसे रोक लिया। पहले तो उसने पर्ची को छुपाने की कोशिश की, लेकिन जब सीएमएस ने डपटा तो हाथ में थमा दी। उन्होंने पूछा कि किस डॉक्टर ने लिखी है बाहर की दवा, तो उसने बताया कि हड्डी के डॉक्टर ने। बाद में जब पर्ची की जांच की गई तो पता चला कि पर्ची डॉ. वाईपी गौतम ने लिखी थी। इसके बाद सीएमएस फुल एक्शन में आ गए और जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों से बाहर की दवाई लिखे जाने संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

उधर, सीएमएस डा. केशव स्वामी ने कहा कि बाहर की दवाई लिखना शासन के निर्देशों की अवहेलना करना है। शासन की मंशा के अनुरूप ही कार्य करना होगा चाहे कोई भी कर्मचारी हो। बाहर की दवा लिखी पर्ची पाई गई है। इस पर जल्द ही विधिवत कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed