{"_id":"5cace3a4bdec2214380c42c5","slug":"161554834340-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा प्रत्याशी समेत सात उम्मीदवारों ने आखिरी दिन कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा प्रत्याशी समेत सात उम्मीदवारों ने आखिरी दिन कराया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को उम्मीदवारों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की होड़ लग गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी मनीष चंद्र समेत छह अन्य निर्दलीयों ने कड़ी सुरक्षा से घिरे कलक्ट्रेट कैंपस के डीएम कोर्ट में जाकर रिटर्निंग अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के समक्ष नामांकन कराया। इस मौके पर प्रत्याशियों के प्रस्तावक और वकील भी मौजूद रहे। इन्हें मिलाकर नामांकन कराने वालों की कुल संख्या 16 हो गई है। इनमें चार दलीय उम्मीदवार और शेष सभी निर्दलीय श्रेणी के हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
गत बुधवार से आरंभ हुई नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों की भीड़ का अनुमान लगाकर कलक्ट्रेट से जुड़ने वाले बैरियरों और अन्य चेक प्वॉइंट पर पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया। कलक्ट्रेट कैंपस के अंदर जाने वालों को मेटल डिटेक्टर से गुजारने से पहले उन सभी की जामा तलाशी ली गई। बाद में सुरक्षा तंत्र का अनुमान सही साबित हुआ क्योंकि दोपहर 12 बजे से प्रत्याशियों के कलक्ट्रेट पहुंचने का सिलसिला अपरान्ह 2:45 बजे तक जारी रहा। शुरुआत सदर तहसील के गांव चकभिटारा निवासी निर्दलीय राजेंद्र प्रसाद के नामांकन से हुई। उनके साथ प्रस्तावकों के तौर पर शिवपाल, राजकुमार, सुधीर, रूपराम, राम प्रताप, नरेंद्र, विपिन कुमार, धर्मेंद्र और फूलचंद्र मौजूद रहे।
इसी कड़ी में भारतीय कृषक दल की ओर से रजपुरा (मदनापुर) निवासी सेना के रिटायर्ड ग्रेनेडियर सोहन पाल, भारतीय भाईचारा पार्टी की ओर से बुधवाना (मदनापुर) निवासी धर्मवीर, कांशीराम कालोनी में रहने वाले अरुण कुमार, लोधीपुर निवासी श्यामा चरण और सबसे अंत में मीरानपुर कटरा कसबे के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी विनीत कुमार ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इन सभी को रिटर्निंग अधिकारी ने निर्दलीय मानते हुए उनके दस-दस प्रस्तावकों की परेड कराई जबकि भाकपा प्रत्याशी मनीष चंद्र को केवल एक प्रस्तावक पेश करने की छूट दी गई। भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की जिला कौंसिल के सह सचिव रामशंकर लाल प्रत्याशी मनीष चंद्र के साथ बतौर प्रस्तावक उपस्थित रहे।