{"_id":"5c59707dbdec22739b06a160","slug":"161549365373-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। घर के बाहर इज्जतघर में शौच को गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग गया। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो वहां उन्हें गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपने मकान से कुछ दूरी पर बने इज्जतघर में शौच करने सोमवार रात करीब नौ बजे गई थी। किशोरी शौच करके घर जा रही थी, तभी गांव का ही एक युवक आ गया और किशोरी को पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। किशोरी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया, तभी किशोरी की मां आ गई और युवक यह कह कर भाग गया कि अबकी बार नहीं छोड़ेंगे। किशोरी के परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो उन्हें गाली देकर भगा दिया। पीड़ित किशोरी ने मां के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिल गई लेकिन मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।