फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में ग्रामीण की मौत, 17 लोग घायल

सड़क हादसों में ग्रामीण की मौत, 17 लोग घायल

Fri, 29 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में ग्रामीण की मौत, 17 लोग घायल
accident - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर थरिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार
विज्ञापन

पुवायां रोड पर नियामतपुर के पास तेज रफ्तार मैजिक गड्ढ़े में पलटी
कचहरी ओवरब्रिज पर मार्शल ने टेंपो व बाइक में मारी टक्कर
कलान में रुकनपुर के पास सड़क किनारे खोखों पर पलट गया ट्रक


शाहजहांपुर/मिर्जापुर/सिंधौली/कलान। शहर में शुक्रवार शाम छह बजे कचहरी ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार मार्शल ने सामने से टेंपो और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं मिर्जापुर क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए। उधर, पुवायां रोड पर तेज रफ्तार मैजिक पलट गई।
थाना कांट क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नौसारा निवासी 50 वर्षीय बृजलाल अपने साथी गांव के ही अशोक और श्रीपाल के साथ बाइक से कलान में रिश्तेदार के यहां तेहरवीं की दावत खाकर शुक्रवार शाम लौट रहे थे। शाम चार बजे बदायूं रोड पर जैसे ही थाना मिर्जापुर क्षेत्र के थरिया गांव के पास बाइक पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। कुछ देर बाद बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय ट्रक के भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई यदुनाथ सिंह ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जानकारी कांट पुलिस के जरिये बृजलाल के घर वालों को भिजवा दी है। इधर शहर में कचहरी ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम लगभग छह बजे रोडवेज की ओर से आ रही तेज रफ्तार मार्शल ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसी बाइक सवार लोधीपुर निवासी संजीव कुमार भी को भी मार्शल की टक्कर लग गई। इस घटना में टेंपो पर सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई, जबकि बाइक सवार को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने मार्शल को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद ओवरब्रिज पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने बमुश्किल खुलवाया।
विज्ञापन

उधर, सिंधौली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे नियामतपुर के पास पुवायां से शाहजहांपुर जा रही मैजिक पलट गई। इसमें थाना पुवायां क्षेत्र के गांव गंगसरा निवासी कृष्ण कुमार व उनकी पत्नी शशि कला, रामनगरिया निवासी मेघनाथ और उनका बेटा उमेश, सेहरामऊ दक्षिणी निवासी भागवंत, सिंधौली क्षेत्र के गांव कलुआपुर गौटिया निवासी विद्यावती घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। मैजिक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं सिंधौली क्षेत्र में ही पीरताला मूड़ाहारिस रोड पर टेंपो को कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त होकर खेत में पलट गया। टेंपो चालक अकील उर्फ बबलू को मामूली चोटें आईं हैं। बबलू ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलान क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात आठ बजे घने कोहरे के कारण ट्रक मुख्य हाईवे पर रुकनपुर गांव के पास ट्रक पलट गया। इससे हाईवे किनारे अमित कुमार और सुरेंद्र व सुशील के रखे खोखे टूट गए। उसमें रखा सामान भी तहस-नहस हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक से तीनों दुकनदारों को रुपये दिलवाकर समझौता करा दिया। वहीं हाईवे पर बदायूं डिपो की बस से गांव सेठा के पास हुए हादसे में वराकलां निवासी बाइक 30 वर्षीय अभय और मोहित घायल हो गए। गांव रुकनपुर में मातादीन की पत्नी गुड्डी देवी अपनी बेटी को छोडने जा रही तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उन का पैर फ्रैक्चर हो गया। लोगों ने ट्रक को रोंक लिया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed