{"_id":"5a2be2f14f1c1b72548c2349","slug":"161512825585-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रतियोगिता में पुवायां के तीन बच्चों को मंडल में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रतियोगिता में पुवायां के तीन बच्चों को मंडल में दूसरा स्थान
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
पुवायां (शाहजहांपुर)। जवाहर बाल विज्ञान प्रतियोगिता में पुवायां के तीन बच्चों ने मंडल स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। बीईओ उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा, एबीआरसी ममता शुक्ला सहित स्कूल स्टाफ और गांव के लोगों ने बच्चों की सफलता पर हर्ष जताया है।
पुवायां के गांव बद्रीपुर हदीरा के उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र अवधेश राठौर, छात्रा अनामिका और कक्षा सात की छात्रा प्रियांशी ने आलू के माध्यम से बिजली उत्पादन करने का मॉडल बनाया था। इसमें अवधेश ने 12 आलुओं का सर्किट बनाकर डेढ़ वॉट का बल्व जलाकर दिखाया गया था। उसे जूनियर वर्ग तकनीकी समाधान के क्रियाकारी मॉडल में मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अनामिका ने बल्व के अवतल दर्पण से प्रोजेक्टर और प्रियांशी ने बिजली उत्पादन का मॉडल प्रस्तुत किया था। दोनों छात्राओं को भी मंडल में दूसरा स्थान मिला है। जिला स्तर पर भी इन्हीं छात्र छात्राओं ने दूसरा स्थान पाया था।
मुख्य विकास अधिकारी ने तीनों छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र- छात्राओं की कामयाबी से स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है। तीनों बच्चों के परिवार में खेती का कार्य होता है। बच्चों ने सफलता का श्रेय स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ. अंबिका सक्सेना को दिया है। छात्र-छात्राओं के अनुसार प्रधानाध्यापिका उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान आदि में तमाम जानकारियां देती रहती हैं और कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए प्रेरित भी करती है।