फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

Sat, 19 Aug 2017 06:19 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित
शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया।
विज्ञापन

चयन ट्रॉयल आधार पर हुई प्रतियोगिता के बालक सब जूनियर एकल और युगल वर्ग में श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज विजेता और देवी प्रसाद इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। बालिका जूनियर एकल और युगल वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज विजेता और आर्य महिला इंटर कॉलेज उपविजेता बना। बालक सीनियर एकल वर्ग में मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज के विजेता और जनता इंटर कॉलेज उप विजेता, बालक डबल्स में श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज उप विजेता रहा।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रधानाचार्य ललित मोहन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गंगाराम वाल्मीकि ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। रेफरी की भूमिका मेजबान कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी कैप्टन राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, मेजर अनिल मालवीय, राहुल सिंह, वंदना चौरसिया, कमला वती, प्रियंका, योगेंद्र सिंह, सुमित सिंह, छत्रपाल आदि का योगदान रहा। समापन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर वर्ग में विमलेश, आयुष अवस्थी, अमित, सब जूनियर बालिका वर्ग के लिए गुलजेब, मानसी मिश्रा, बालिका सीनियर वर्ग में कोमल गुप्ता, शालिनी मिश्रा, तराना बी, बालक सीनियर वर्ग में कमलेश, ऋतुराज, अरुणेश पांडेय, उत्कर्ष पांडेय का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed