{"_id":"5953ae3d4f1c1b0a5e8b45a5","slug":"161498656317-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त संग लापता किशोर, ननिहाल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त संग लापता किशोर, ननिहाल में मिला
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौसरकोठी (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा की प्रधान विमला देवी का 15 वर्षीय पौत्र बुधवार सुबह दोस्त के साथ लापता हो गया। लगभग 12 घंटे बाद वह अपनी ननिहाल हरदोई में मिला। दोनों की सकुशल बरामदगी होने पर घरवालों ने राहत की सांस ली है।
गांव चौढ़ेरा निवासी विमला देवी का एक मकान रेती मोहल्ले में है। यहां उनका पौत्र आयुष मिश्रा अपने पिता संजीव मिश्रा व मां के साथ रहकर केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता है। इस बार उसने कक्षा नौ में प्रवेश लिया है। बुधवार सुबह लगभग पांच बजे वह साइकिल से सरायकाइयां में ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकल गया। वह ट्यूशन न जाकर सीधे नई बस्ती रेती में अपने दोस्त तुषार मिश्रा के घर पहुंच गया। यहां उसने अपनी साइकिल खड़ी की और फिर दोनों साथ-साथ निकल गए। दोपहर तक जब आयुष वापस नहीं आय तब परिवार वालों को चिंता र्हुई, तब फिर उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बात पता चला कि दोस्त तुषार भी गायब है। पुलिस को तहरीर देने के साथ ही उसकी तलाश बरेली तक की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तलाश करते-करते परिजन शाम छह बजे हरदोई के थाना पसगवां के गांव मुल्लापुर स्थित आयुष की ननिहाल पहुंचे तो वहां दोनों मिल गए। पूछने पर बताया कि वए लोग ऐसे ही घूमने निकले थे। तुषार के पिता सिपाही है। दोनों की सकुशल बरामदगी पर घरवालों ने राहत की सांस ली है।