{"_id":"594288f74f1c1bb3198b4789","slug":"161497532663-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांतिकारी अहमद उल्ला शाह की मजार पर की चादरपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिकारी अहमद उल्ला शाह की मजार पर की चादरपोशी
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संकल्प संस्था की ओर से प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी मौलवी अहमद उल्ला शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्रांतिकारी की मजार पर चादरपोशी कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चादरपोशी के बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशफाक उल्ला खां ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में मौलवी अहमद उल्ला शाह ने देशभक्ति की मिसाल कायम करते हुए फिरंगियों के दांत खट्टे कर दिए थे। आजादी की लड़ाई में मौलवी साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्थाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने मौलवी अहमद उल्ला शाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, तात्यां टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। पुवायां में षडयंत्र रचकर उनकी हत्या की गई। मौलवी के पिता सैयद अहमद अली भी महान योद्धा थे और वह टीपू सुल्तान के सेनापति थे।
इस अवसर डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, महासचिव हिमांशु पाराशरी, महेश द्विवेदी, प्रमोद पांडेय, कमल चतुर्वेदी, राम आसरे मिश्रा, अरुण गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, अमित मिश्रा, रमेश शंकर पांडेय, रवींद्र सिंह, संजय जैन, अशोक मिश्रा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।