{"_id":"665b9b6ca69f1aa77b041694","slug":"16-children-admitted-in-childrens-ward-suffering-from-vomiting-and-diarrhea-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-119756-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बच्चा वार्ड में 16 बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बच्चा वार्ड में 16 बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित भर्ती
Sun, 02 Jun 2024 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
नवजात सघन शिशु इकाई के बाहर बेड पर बच्चों को लेकर बैठी महिलाएं व तीमारदार। संवाद
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। बच्चे उल्टी और दस्त की चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज में 36 भर्ती हैं। इसमें से 16 बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। नवजात सघन इकाई के बाहर महिलाएं अपने बच्चों को गैलरी में पड़े बेड पर बैठी रहीं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में वर्तमान में 36 बच्चे भर्ती हैं। इनमें 16 बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। इनके शरीर में पानी की कमी हो गई है। इसके साथ ही बुखार आदि से पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। नवजात सघन शिशु इकाई के बाहर गैलरी में पड़े बैठ पर महिलाएं भीषण गर्मी में बच्चों को गोद में लेकर बैठी हुईं थीं। यहां पर पंखा आदि की व्यवस्था नहीं होने से मरीज से लेकर तीमारदार तक परेशान हैं। तीमारदार भी बड़ी संख्या में बैठे थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सघन इकाई में तीमारदार की कभी जरूरत पड़ सकती है इसलिए वे बाहर बैठ जाते हैं।
-- -- --
बच्चा वार्ड में वर्तमान में 36 बच्चों का इलाज चल रहा है। इसमें 16 बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इसे मौसम की बीमारी भी कह सकते हैं। सघन शिशु इकाई के बाहर तीमारदार इसलिए बैठे होते हैं कि उनकी कभी भी जरूरत पड़ सकती है। महिलाएं अपने बच्चों को फीडिंग कराती हैं।
विज्ञापन
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज