{"_id":"5cffe909bdec22074c264851","slug":"156027520015-shahjahanpur-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना कोच की छत पर सो गया यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना कोच की छत पर सो गया यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रक्सौल से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस सोमवार रात करीब डेढ़ घंटे तक शाहजहांपुर स्टेशन पर खड़ी रही। दरअसल ट्रेन में डीजल इंजन था। ट्रेन के बीच के एक कोच की छत पर एक व्यक्ति के सोने की सूचना पर ट्रेन को यहां रोका गया।
अप 14015 सद्भावना एक्सप्रेस सोमवार रात करीब 2:57 घंटे देरी से रात 12:13 बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। इससे पहले आंझी शाहबाद स्टेशन के पास ट्रेन के कोच की छत पर यात्री के होने की शाहजहांपुर को सूचना मिल चुकी थी। ऊपर रेलवे की 25 हजार वोल्ट ओएचई लाइन थी। इससे यहां हड़कंप मच गया। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे शाहजहांपुर स्टेशन पर खड़ी रही। शाहजहांपुर में ओएचई लाइन होने के कारण यात्री को नहीं उतारा जा सका। छत पर सो रहे यात्री के साथ ही ट्रेन को बरेली रवाना कर दिया गया। पूरे मामले की सूचना कंट्रोल को दी गई। कंट्रोल ने सूचना बरेली को पास कर दिया। चनेटी लाइन से यह ट्रेन चंदौसी होती हुई निकलती है। इस लाइन पर ओएचई नहीं है। रामगंगा के पास यात्री को ट्रेन रोक कर उतारा गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यात्री को बरेली आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है। ओएचई लाइन की वजह से उसे रास्ते में कहीं नहीं उतारा जा सका। गनीमत रही कि यात्री कहीं रास्ते में उठा नहीं, अन्यथा की स्थिति में हादसा हो सकता था।
बृहस्पतिवार को आएंगे डीआरएम, कार्यक्रम जारी
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश बृहस्पतिवार 12 जून को शाहजहांपुर और रोजा स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम का चार्ज संभालने के बाद उनका यहां यह पहला दौरा है। हालांकि, डीआरएम को पहले 29 मई को आना था। यह कार्यक्रम बाद में निरस्त कर दिया गया। मंगलवार को मंडल मुख्यालय से डीआरएम का कार्यक्रम मिल गया है। वह सुबह छह बजे डीआरएम स्पेशल से चलेंगे। बरेली से रोजा तक निरीक्षण करेंगे। सुबह नौ बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह रोजा जाएंगे। रोजा में रेल पटरी वेल्डिंग प्लांट का काम देखेंगे। यहां वह लोकोमोटिव शेड का निरीक्षण भी करेंगे। ब्यूरो