फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे 145 जोड़े, कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे 145 जोड़े, कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

Mon, 10 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे 145 जोड़े, कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

विज्ञापन

दांपत्य सूत्र में बंधे 145 जोड़े, कैबिनेट मंत्री ने दिया आशीर्वाद

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को गरीब परिवारों की 145 कन्याओं के हाथ पीले हो गए। ओसीएफ के रामलीला मैदान पर लगाए गए भव्य पंडाल में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वर-कन्या की वैवाहिक रस्में संपन्न कराईं और मंगल गीतों की गूंज के बीच उनकी भांवरें डलवाईं। नवदंपतियों ने अग्निकुंड के सात फेरे लेकर और एक-दूसरे को मालाएं पहनाकर साथ जीवन बिताने का संकल्प किया। इस अवसर पर 13 मुस्लिम जोड़ों का नायब काजियों ने निकाह कराया। प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य अतिथियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के साथ उन्हें शासन सहित समाजसेवियों और जन प्रतिनिधियों की ओर पायलें, बिछिया, मोबाइल, डिनर सेट, कपड़े साड़ी, बर्तन, ट्राली बैग आदि गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया।
सामूहिक विवाह के लिए समाज कल्याण विभाग को विभिन्न तहसीलों से कन्या पक्ष के 175 परिवारों ने आवेदन किए थे। मैदान पर उसी के अनुरूप सभी जोड़ों को बिठाने लायक विशाल पंडाल तैयार किया गया। डीएम अमृत त्रिपाठी की देखरेख में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वैवाहिक रस्में पूरी कराने को हवन कुंड, पूजन सामग्री, उपहार की वस्तुएं आदि सारा सामान सुबह होते ही आयोजन स्थल पर पहुंचा दिया। दिन निकलने के साथ वर-कन्या पक्ष के लोग अपने रिश्तेदारों सहित वहां पहुंचकर पंडाल में नियत स्थान लेने लगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री खन्ना ने नव दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन सभी गरीब असहाय परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं जो कर्ज लेकर बेटे-बेटियों की शादी करते थे। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा कि योगी सरकार ने अपनी योजनाओं में समाज के विपन्न वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च स्थान दिया है। विधायक रोशन लाल वर्मा एवं वीर विक्रम सिंह, डीसीबी के चेयरमैन डीपी सिंह आदि ने भी नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed