फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सुअर के हमले से महिला की मौत

सुअर के हमले से महिला की मौत

Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सुअर के हमले से महिला की मौत
फोटो-50,मृतका रामवती के परिजनों के बीच शोक संवेदना जताते विधायक रोशनलाल वर्मा।
विज्ञापन

सुअर के हमले से महिला की मौत
खेत पर पति को खाना देने जा रही थी महिला
निगोही। बृहस्पतिवार को खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहे पति को खाना देने जा रही महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। शाम करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक रोशनलाल वर्मा ने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिलाधिकारी से बात की।

निगोही थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी सुंदरलाल गन्ने की फसल की पंपिग सेट से सिंचाई कर रहा था। सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी 40 वर्षीय रामवती खाना देने के लिए खेत पर आ रही थी। वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंची ही थी कि रास्ते में गन्ने के खेत से जंगली सुअर निकला और रामवती पर हमला कर दिया। घटना से रामवती की चीख पुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह सुअर को खदेड़ा। परिजन घायल रामवती को कस्बा के निजी चिकित्सक के पास ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर ले आए। शाम करीब चार बजे रामवती की हालत फिर खराब हो गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रोशनलाल वर्मा ने मृतका के परिवार को 2500 रुपये देकर आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed